Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले के पास गिरकर स्कूटी सवार अधेड़ की मौत:फतेहपुर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    फ़तेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में सुजावलपुर-देवमई सड़क पर एक स्कूटी सवार अधेड़ की दुर्घटना में मौत हो गई। सुजावलपुर निवासी 51 वर्षीय जाकिर अली उर्फ बल्लू पुत्र गफूर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी स्कूटी से देवमई जा रहे थे। गांव से लगभग 500 मीटर आगे नाले के पास वह स्कूटी से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि जाकिर की मौत किसी अज्ञात बाइक की टक्कर से हुई है। हालांकि, पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि उनकी मौत स्कूटी से गिरने के कारण हुई। इसके बावजूद, पुलिस परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बाइक की तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक जाकिर अली के दो बेटे जावेद अली और जाबिर अली सऊदी अरब में रहते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से सफीना और रुबीना विवाहित हैं, जबकि मदीना, खुशबू और महक अभी परिवार के साथ रहती हैं। उनकी पत्नी कुरैशा को भी इस घटना से गहरा सदमा लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क हादसे में बिहार के किसान की मौत:झरही नदी पुल के पास बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर
    Next Article
    बांदा में होली पर कुल्फी वाले से मारपीट:रोडवेज के सामने हुड़दंगियों ने पीटा, नशे में थे युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment