Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाली नहीं, सड़कों पर बह रहा पानी:सेमरहना टोले में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

    2 hours ago

    2

    0

    रुधौली भावचक के सेमरहना टोले में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने और सफाई व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों और रास्तों पर गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नालियों के अभाव तथा मौजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी के कारण रास्ते बाधित हो गए हैं। ग्रामीण शत्रुधन, करमदानी, राममिल, उदयराज, सोनलाल गौतम, तुफानी और लालबहादुर ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित सफाई अभियान चलाने, नालियों का निर्माण कराने और जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गांववासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली रफ्तार:वसंत कुंज में बनेगा 127 करोड़ का हाईटेक डिपो, जीएचवी इंडिया को मिला ठेका
    Next Article
    बाराबंकी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या:सड़क पर भंडारे के बाद हो रहा था डांस, रास्ता मांगने पर बेरहमी से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment