Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की मौत:औड़िहार में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे, पुलिस ने महाराष्ट्र में परिजनों को दी सूचना

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार गांव के पास शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इसाई पाल जेफरी के रूप में हुई है। पाल जेफरी महाराष्ट्र के मुंबई स्थित डोमनिक कॉलोनी, मालाड वेस्ट, सुबुरवान के निवासी थे। वह औड़िहार में किराए के मकान में रहते थे और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करते थे। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। पाल जेफरी अपनी बाइक से किराए के मकान पर लौट रहे थे। औड़िहार स्थित कट पार करते समय एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जेफरी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सैदपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। तब तक के लिए शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस दुकान पर जीभ से चाटी बर्फ उसमें लगी आग...VIDEO:लखनऊ में बगल की दुकान भी जली, लोग बोले- किसी ने फूंक दिया
    Next Article
    सपा 15 मार्च को मनाएगी पीडीए दिवस:भदोही में मासिक बैठक में एसआईआर और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment