Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीलू सत्यार्थी बोलीं- सपा की सरकार बनाना उनका लक्ष्य:अखिलेश यादव को CM बनाना है, PDA पर करेंगी काम

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में जिला समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर शनिवार दोपहर मासिक बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 अप्रैल को लखनऊ में बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुईं नीलू सत्यार्थी का स्वागत किया गया। नीलू सत्यार्थी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी समाज के लोगों को संगठित कर सपा को जीत दिलाना और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नीलू सत्यार्थी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रणनीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिस तरह 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर सड़क पर आकर लड़ाई लड़ रहे हैं, वैसा प्रदेश में कोई और नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह भी इसी 'पीडीए' फार्मूले के तहत सपा की नीतियों को आगे बढ़ाएंगी, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके। नीलू सत्यार्थी 2017 से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में बालामऊ विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा के टिकट पर ही साल 2019 में मिश्रिख लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां अशोक रावत ने उन्हें 1,00,672 वोटों के अंतर से हराया था। मासिक बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि 11 मई को जनहित की विभिन्न समस्याओं के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, नीलू सत्यार्थी के पति पुष्पसेन सत्यार्थी, अखिलेश पाठक, डॉ. अरुण मौर्य, अजय पाल, विमल प्रकाश, अमित बाजपेई, राहुल गुप्ता, फूलचंद वर्मा, नेहा दिक्षित, अर्चना सिंह राजवंशी, सीमा यादव और अलका दीक्षित सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान:शमशाबाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    आंगनबाड़ी कार्यकत्री फूलन देवी सेवानिवृत्त:अकबरपुर में 25 वर्षों की सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई समारोह हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment