Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निलंबन निरस्त नहीं होने पर चीफ इंजीनियर को घेरा:प्रयागराज में बिजली विभाग के जेई बिफरे, बोले- धरने पर बैठेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद बिजली विभाग के जेई के निलंबन के बाद मची खींचतान चौथे दिन भी जारी रही। निलंबन निरस्त नहीं होने पर जूनियर इंजीनियरों ने शनिवार को चीफ इंजीनयर का घेराव कर दिया। करीब एक घंटे तक वार्ता चली लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका। जिससे नाराज होकर जूनियर इंजीनियरों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सोमवार से वह धरने पर बैठेंगे। प्राइवेट बिजली मिस्त्री की हुई थी मौत झूंसी में मंगलवार को प्राइवेट लाइनमैन की खंभे पर चढ़कर जंफर जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को जेई अभय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई से नाराज जेई शाम को चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में बने 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गए थे। बाद में बिजली विभाग, पुलिस व प्रशासन के अफसरों के मान-मनौव्वल करने पर चार घंटे बाद वह नीचे उतरे थे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे इस दौरान उनके समर्थन में जुटे जूनियर इंजीनियरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। उनका दावा है कि घटना वाली रात अफसरों ने निलंबन निरस्त करने का आश्वासन दिया था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस पर शनिवार दोपहर 3:30 बजे के करीब बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियर फिर पहुंचे और चीफ इंजीनयर अशोक कुमार के कार्यालय का घेराव कर दिया। घंटों वार्ता के बाद भी नहीं निकला हल इस दौरान उन्होंने जेई अभय के निलंबन वापसी की मांग की। घंटों वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में जुटे जूनियर इंजीनियरों ने कार्यालय परिसर में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। राज्य विद्युत जेई संगठन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि अफसरों ने आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी निलंबन वापस नहीं लिया। जबकि इसमें जेई निर्दोष है। जनपद के सभी जेई होंगे प्रदर्शन में शामिल प्राइवेट लाइनमैन के खंभे पर चढ़ने के मामले से उसका कोई लेनादेना नहीं है। इसके बावजूद उस पर कार्रवाई की गई। संगठन इसका विरोध करता है। यह ऐलान भी करता है कि सोमवार से जनपद के सभी जूनियर इंजीनियर चीफ इंजीनयर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेड़ा गांव में घुसा बारहसिंगा, कुत्तों ने किया हमला:गंभीर रूप से घायल; वन विभाग ने शुरू किया उपचार
    Next Article
    शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग का VIDEO:शादी समारोह में 25 सैकेंड में किए 5 अंधाधुंध फायर, दो लोगों के बीच हुआ कंपटीशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment