Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाम के आगे महाराज लिखने पर BJP-नेता को मारी गोली:सालभर पहले लखनऊ में चाकू से किया था हमला, दोनों अच्छे दोस्त थे

    22 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में भाजपा नेता चेतन तिवारी गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पता है कि मुख्य आरोपी वैभव बाजपेई 3 साल पहले तक चेतन का अच्छा दोस्त था। 3 साल पहले चेतन ने अपने नाम के आगे महाराज लिखना शुरू कर दिया। वैभव ने इसका विरोध किया। वैभव का कहना था कि उसके बाबा पुत्तन बाजपेई को लोगों ने सम्मानपूर्वक महाराज की उपाधि दी थी। वैभव के मना करने के बाद भी चेतन ने अपने नाम के आगे से महाराज लिखना नहीं बंद किया। इससे दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। हालांकि, पुलिस ने वैभव को जेल भेज दिया है। चेतन के परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वैभव ने चेतन पर एक साल पहले जानलेवा हमला किया था। उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसकी रसूख की वजह से मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इसकी वजह से अब यह घटना हो गई। चेतन ने वैभव और उसके परिजनों के खिलाफ कराई थी 2 FIR वैभव ने पुलिस की पूछताछ में बताया- 2023 तक मेरी और चेतन की गहरी दोस्ती थी। नाम के आगे महाराज लिखने के विवाद से दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। इस दौरान 2024 में चेतन ने मेरे और परिवार के सदस्यों के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद से दुश्मनी और गहरी हो गई। वर्चस्व के लिए हम दोनों आपने-सामने हो गए। अब जानिए क्या है मामला मेहंदीगंज निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी के बेटे चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्य समिति के सदस्य हैं। चेतन शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच घर के सामने पार्किंग का निर्माण करवा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ बाजपेई वहां पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वैभव ने कंट्री मेड पिस्टल से चेतन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चेतन सड़क पर गिर पड़े। इस बीच उन्हें बचाने आए कर्मचारी उदय राज रावत पर भी वैभव ने फायरिंग कर दी। हालांकि, उदय को गोली नहीं लगी। शोर शराबा सुनकर भीड़ जमा हो गई। वैभव लोगों को धमकाते हुए फरार हो गया। इसके बाद चेतन को अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत में पत्नी ने क्या बताया चेतन की पत्नी मानसी उर्फ श्वेता तिवारी ने बाजार खाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दी शिकायत में मानसी ने बताया- मैं और चेतन अपनी नवजात बच्ची को लेकर घर के बाहर बैठे थे। उसी समय वैभव अपने साथ 5-6 लोगों को लेकर पहुंचा। उसने कहा कि बहुत दिनों से तुम्हारे खून का प्यासा हूं। आज मिले हो। आज तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा। यह कहकर उसने पति चेतन पर पिस्टल फायर कर दिया। मानसी ने बताया कि पुराने मामले में आरोपी समझौता करने का भी दबाव बना रहा था। वहीं, KGMU के डॉक्टरों के अनुसार, चेतन की रीढ़ 2की हड्डी में गोली लगी है। इससे उनके दोनों पैर सुन्न हो चुके हैं और रिस्पॉन्स नहीं कर रहे। अब जानिए CCTV में क्या दिख रहा… चेतन के घर के पास लगे CCTV में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिख रहा कि नीली जींस और सफेद शर्ट पहनकर हमलावर पैदल आया। उसके हाथ में पिस्टल थी। उसने चेतन के करीब आकर फायर कर दिया। आसपास मौजूद महिलाएं और कुछ युवक दौड़े, तो उसने उन पर भी पिस्टल तान दी। सभी डर की वजह से अपने-अपने घरों में छिप गए। CCTV में दिख रहा है कि 5 फायर करने के बाद हमलावर उस ओर ही भाग गया, जिधर से आया था। इसके बाद आसपास के लोग चेतन के पास पहुंचे। उसे उठाया, लेकिन तब तक चेतन खून से लथपथ हो चुके थे। उठ तक नहीं पा रहे थे। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालकर उठाया और अस्पताल लेकर भागे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में डीजल चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध तमंचा, उपकरण और चोरी का वाहन भी बरामद किया
    Next Article
    पीलीभीत के केशोपुर में युवक का शव मिला:सड़क किनारे खेत से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment