Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीम करोली महाराज सर्किट बनेगा आस्था- पर्यटन का नया रास्ता:फर्रुखाबाद से फिरोजाबाद तक विस्तार, टूर पैकेज भी होंगे शुरू

    12 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पर्यटन को नई पहचान देने की कवायद तेज हो गई है। जिले के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नीम करोली महाराज सर्किट विकसित करने का संकल्प लिया है। इस सर्किट के जरिए फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित मंदिर से लेकर फिरोजाबाद में जन्मस्थली तक प्रमुख स्थलों को जोड़ा जाएगा। मकसद है-आस्था को पर्यटन से जोड़कर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना। मंत्री ने बताया कि फिरोजाबाद में महाराज के जन्मस्थान पर पर्यटन विभाग पहले से काम करा रहा है। अब सभी महत्वपूर्ण स्थलों को एकीकृत कर श्रद्धालुओं के लिए सुगम यात्रा मार्ग तैयार किया जाएगा। पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश जल्द नए टूर पैकेज लॉन्च करेगा। इनमें लखनऊ से 5 दिन और दिल्ली से 3 दिन के पैकेज शामिल होंगे। इन पैकेजों में मथुरा, वृंदावन, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और फर्रुखाबाद को जोड़ा जाएगा, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। तालाबों पर अवैध कब्जों के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन सभी कब्जे हटवाएगा और सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। शहर में 1200 अतिक्रमण नोटिस जारी होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि यदि कब्जा अवैध है तो कार्रवाई सुनिश्चित हो। यदि नोटिस गलत हैं तो जिम्मेदार पर कार्रवाई हो। अमृतपुर तहसील क्षेत्र की कुठला झील के सौंदर्यीकरण के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। संकिसा विवाद पर समाधान का भरोसा संकिसा में बौद्ध स्कूप को लेकर चल रहे विवाद पर मंत्री ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी स्थानीय विधायक को दी गई है और समस्या का समाधान कराया जाएगा। विकास के लिए धन जारी हो चुका है, लेकिन जमीन की उपलब्धता बाधा बनी है। किसानों से बातचीत कर रास्ता निकालने की बात कही गई है। हाईवे पर लाइट की व्यवस्था न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक हर हाल में लाइट लग जाएगी। फसल बीमा और कलेक्ट्रेट से टैबलेट गायब होने जैसे मुद्दों पर भी जांच के निर्देश दिए गए। किसानों और लाभार्थियों को सौगात, छात्रों का सम्मान प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग की ओर से दो किसानों को 10 लाख रुपए कीमत के कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी सौंपी, जिस पर 4 लाख की सब्सिडी दी गई है। मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपेड और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत पांच लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। फर्रुखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप जारी किया गया। स्किल इंडिया प्रतियोगिता 2025 में आईटीआई फर्रुखाबाद के छात्रों को 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दो लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनता के भरोसे राजनीति करती है और 2027 में फिर जनता से समर्थन मांगेगी। नीम करोली सर्किट के जरिए क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ई-रिक्शा चालक का मिला शव:पुलिस ने ब्रेनवेव्स स्कूल के पास रिक्शा से बरामद किया
    Next Article
    CSJMU में नए सत्र से 11 नए कोर्स शुरु होंगे:AI सक्षम कैंपस होगा विकसित, एकेडमिक काउंसिल में लिए गए अहम फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment