Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमोघाट पर सजा दक्षिण-उत्तर की संस्कृति का रंग:भरतनाट्यम से लेकर बम-बम बोल रहा है काशी गीत पर झूमे दर्शक, देखें तस्वीर

    5 hours ago

    1

    0

    काशी के नमोघाट पर रविवार की शाम दक्षिण और उत्तर भारतीय संस्कृति के नाम रही। कहीं तमिलनाडु के पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई दी तो कहीं भरतनाट्यम की मनमोहक मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, जब काशी के कलाकारों ने 'बम-बम बोल रहा है काशी' की प्रस्तुति दी तो पूरा माहौल भक्तिरस और उत्साह से भर उठा। मौका था काशी तमिल संगमम 5.0 के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। नमोघाट के मुक्ताकाशी मंच पर सजी इस संगीत और कला की महफिल में तमिलनाडु और काशी के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दोनों क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत तस्वीर पेश की। संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, तंजावुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक वाद्ययंत्रों की धुन से हुई शुरुआत सांस्कृतिक संध्या का आगाज तमिलनाडु के टी.वी. शनमुगम और उनके दल की लोक वादन प्रस्तुति से हुआ। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और थिरकती लोक लय ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। इसके बाद यू.ई. सिंधुजा ने अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। भरतनाट्यम की मुद्राओं ने बांधा समां चेन्नई से आईं कावेरी और उनके दल ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपनी भाव-भंगिमाओं, लयबद्ध पद संचालन और आकर्षक मुद्राओं से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुति में चिंताकुला हरिका सिरी, ओविया एस., दिव्या थायलनायकी के., एम. दीक्षान्या श्री, एम.वी. जीवनेश्वर, के. थापश्या और अदिति ठाकुर शामिल रहीं। गणेश वंदना से 'बम-बम बोल रहा है काशी' तक गूंजे भजन इसके बाद वाराणसी की पूनम शर्मा और उनके दल ने भक्ति संगीत की ऐसी महफिल सजाई कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश वंदना से शुरू हुई प्रस्तुति में 'जादू भरी तेरी आंखें', 'हे बनवारी तरसे हैं नैना' और 'बम-बम बोल रहा है काशी' जैसे भजनों और गीतों ने खूब रंग जमाया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए। संगत में तबले पर राकेश रोशन, हारमोनियम पर श्रीकांत शर्मा, ढोलक पर राहुल पांडेय, कीबोर्ड पर विशाल विश्वकर्मा और पैड पर सूरज ने साथ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में लाठी से पीटकर कुत्ते की हत्या:कार्रवाई मांगने पर कोतवाल बोले- मुकदमा लिखाया तो गांव वाले घर पहुंच जाएंगे
    Next Article
    देवरिया में 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:बेलवा बाजार में 4 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment