Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 10 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड जारी:पीएमजेएवाई और मातृ वंदना योजना से 86165 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जिले में अब तक 10 लाख 17 हजार 102 से अधिक गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इन कार्डों के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार में बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में 301 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सामान्य बीमारियों का उपचार, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और नियमित टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन प्रयासों से ग्रामीण आबादी को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जिससे बड़े अस्पतालों पर दबाव भी कम हुआ है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत भी व्यापक कार्य किया गया है। अप्रैल 2017 से मार्च 2026 की अवधि में जिले की 86,165 से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। यह योजना महिलाओं को पोषण सहायता, प्रसव पूर्व जांच और आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और स्वस्थ शिशुओं के जन्म को बढ़ावा देने में मदद मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र के नेतृत्व में किए गए इन प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच काफी सुगम हुई है। डॉ. देवेंद्र ने बताया कि भविष्य में आधुनिक अस्पतालों की स्थापना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से अयोध्या का स्वास्थ्य क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में SI भर्ती दौड़ को लेकर डायवर्जन:10 KM क्रॉस कंट्री दौड़ हुई, रविवार को 42 KM मैराथन होगी
    Next Article
    नानी की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाई:मैनपुरी में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, किशोर से बात करने पर डांटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment