Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाना पाटेकर के निधन मामले में केस दर्ज:मौत के कारणों का पता लगाएगी पुलिस; देर रात हुआ अंतिम संस्कार

    18 hours ago

    1

    0

    गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, गोवा पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है। पीएसआई नितिन नाइक इसकी जांच कर रहे हैं। पणजी में दर्ज केस के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित ओशन पार्क से मणिपाल अस्पताल, बांबोलिम लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात पुणे के फार्महाउस में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अस्पताल ने कहा- मृत लाया गया, कार्डियक अरेस्ट की आशंका मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। इसी वजह से पुलिस केस दर्ज कराना पड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया। डॉक्टर के मुताबिक प्राथमिक तौर पर यह कार्डियक अरेस्ट का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर पहले से दिल की बीमारी के मरीज थे और उनका इलाज चल रहा था। बेटे मल्हार ने बताई देर रात अंतिम संस्कार की वजह न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने देर रात अंतिम संस्कार करने की वजह बताई। मल्हार ने कहा कि परिवार गोवा में था और पार्थिव शरीर को पुणे स्थित गांव के फार्महाउस लाने में समय लग गया। चूंकि निधन सुबह जल्दी हो गया था और काफी समय बीत चुका था, इसलिए परिवार ने गुरुवार को ही इसे संपन्न करने का निर्णय लिया। पिता का विजन और 'नाम फाउंडेशन' का काम रहेगा जारी मल्हार ने कहा कि नाना साहब जैसे इंसान अपनी उपलब्धियों के जरिए हमेशा अमर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा में 'नाम फाउंडेशन' के जरिए चल रहे सामाजिक काम बंद नहीं होंगे। यह काम सीईओ गणेश थोरात की देखरेख में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पुणे के फार्महाउस में 3-गन सैल्यूट के साथ दी गई अंतिम विदाई गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल ने उन्हें 3-गन सैल्यूट दिया। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें शाहरुख खान को जेल से बाहर निकलवाया:प्रोड्यूसर से बर्तन धुलवाए; परिंदा की शूटिंग में आग से झुलसे, नाना पाटेकर के अनसुने किस्से नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा के डोना पाउला स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हाथों में मशाल लेकर दौड़े दंगाई:‘गांधी एंड माय मदर’ फिल्म की शूटिंग, लखनऊ से मॉरिस माइनर कार भी पहुंची
    Next Article
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment