Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाली अफीम तस्कर शाहजहांपुर में गिरफ्तार:मोतिहारी से बरेली ले जा रहा था, 10 हजार रुपये मिलते थे; बेटी के घर में रहता था

    19 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने बिहार के एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई है। आरोपी को बरेली में अफीम की तस्करी करनी थी, लेकिन उसे शाहजहांपुर बुलाया गया था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरसी मिशन थाना पुलिस को अफीम तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने लखनऊ-बरेली हाइवे पर घेराबंदी की। एक संदिग्ध व्यक्ति के गुजरने पर उसे रोका गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तलाशी ली गई, जिसमें एक किलो से अधिक अफीम मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभु शाह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के मधेस प्रदेश राज्य के परसा जिले के पोखरिया थाना क्षेत्र के बैरिया बिरता का निवासी है। वर्तमान में वह बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के ग्राम झज्जरी में अपनी बेटी के साथ रह रहा था। पूछताछ में प्रभु शाह ने बताया कि वह यह अफीम बिहार के मोतिहारी जिले से लाया था। उसे यह अफीम बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नगरिया विक्रम निवासी राजू पुत्र मोरसिंह को देनी थी। प्रभु शाह ने राजू को शाहजहांपुर बुलाया था, लेकिन राजू वहां नहीं पहुंचा और इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस तस्करी के बदले उसे 10,000 रुपये मिलने थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर से अभद्रता करने वाला इंफ्लुएंसर गिरफ्तार:खेसारी लाल के इवेंट में की थी बदतमीजी, फोटो का इस्तेमाल कर दे रहा था धमकी
    Next Article
    मऊ में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें गलत:जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक बताया, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment