Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें गलत:जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक बताया, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

    18 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में गैस सिलेंडर की संभावित कमी की अफवाहों के कारण इन दिनों गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते कुछ लोगों द्वारा जनपद में गैस सिलेंडर की कमी होने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया और स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, मऊ जनपद में इंडियन ऑयल की 11, भारत पेट्रोलियम की 7 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 12 एजेंसियां संचालित हैं। इस प्रकार जिले में कुल 30 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। जनपद में कुल 4,82,976 उपभोक्ता हैं और वर्तमान में 17,363 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। अपर जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है और डिलीवरी कोड के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के चलते कुछ लोग जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर जमा करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे सर्वर पर भी दबाव देखा गया था। हालांकि, अब सर्वर सामान्य रूप से काम कर रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में गैस सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाली अफीम तस्कर शाहजहांपुर में गिरफ्तार:मोतिहारी से बरेली ले जा रहा था, 10 हजार रुपये मिलते थे; बेटी के घर में रहता था
    Next Article
    बलिया में शिक्षकों का TET अनिवार्यता के खिलाफ विरोध:'शिक्षक की पाती' कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजे पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment