Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल बाढ़ में कुशीनगर का व्यक्ति लापता:पत्नी से फोन पर कहा-1 बजे कॉल करूंगा, त्रिशूली की हाइड्रो प्रोजेक्ट में करते थे काम

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में भलुही टोला सतपोखरिया निवासी नथुनी प्रसाद नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता हैं। 26 अगस्त की सुबह उन्होंने घर पर पत्नी गंगोत्री देवी से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह ड्यूटी पर जा रहे हैं और दोपहर करीब एक बजे दोबारा फोन करेंगे। पत्नी उस फोन का इंतजार करती रहीं, लेकिन दोबारा कॉल नहीं आई। इसके बाद मोबाइल भी बंद हो गया। नथुनी प्रसाद नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में एंट्रेंस हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड की विद्युत परियोजना में काम करते थे। वह जिस कैंप में रहकर ड्यूटी करते थे, 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के तेज बहाव में वह कैंप ही बह गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी नथुनी का कोई सुराग नहीं मिला है। नेपाल में उसी क्षेत्र में काम कर रहे एक साथी ने परिवार को बताया कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ा और कैंप को अपने साथ बहा ले गया। अब कुशीनगर में परिवार की हर नजर नेपाल से आने वाली खबर पर टिकी है। पत्नी पति की सलामती की उम्मीद लगाए बैठी हैं, जबकि बेटे क्रांति प्रसाद हिमाचल प्रदेश से घर लौट आए हैं और लगातार पिता की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। 26 अगस्त की सुबह करीब सात बजे नथुनी प्रसाद ने पत्नी गंगोत्री देवी को फोन किया था। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। पत्नी से कहा था कि दोपहर करीब एक बजे फिर फोन करेंगे। घरवालों के लिए यह बातचीत बिल्कुल सामान्य थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यही नथुनी की पत्नी से आखिरी बातचीत बन जाएगी। गंगोत्री देवी दोपहर तक पति के फोन का इंतजार करती रहीं। लेकिन एक बज गया, फिर दोपहर गुजर गई और फोन नहीं आया। परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। पहले परिजनों ने इसे नेटवर्क की समस्या माना, लेकिन जब काफी देर तक फोन नहीं लगा तो चिंता बढ़ने लगी। जिस कैंप में रहते थे, बाढ़ उसे ही बहा ले गई नथुनी प्रसाद नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में एंट्रेंस हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड की विद्युत परियोजना में काम करते थे। वह परियोजना के कैंप में रहते थे। 26 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने इस इलाके में भारी तबाही मचाई।परिवार को जानकारी मिली कि बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि नथुनी जिस कैंप में रहकर काम करते थे, वह तेज बहाव में बह गया। कैंप के साथ वहां मौजूद लोगों के भी बह जाने की बात सामने आई है। इसके बाद से नथुनी का मोबाइल बंद है। परिवार ने नेपाल में उसी इलाके में काम कर रहे एक साथी युवक से संपर्क किया। साथी ने जो जानकारी दी, उससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। उसने बताया कि पानी अचानक बढ़ा और पूरा कैंप बह गया, जिसमें नथुनी भी बह गए। हालांकि, परिवार को अभी तक नथुनी की स्थिति की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसी वजह से परिजन उनकी तलाश और किसी ठोस सूचना का इंतजार कर रहे हैं। बेटा हिमाचल से घर पहुंचा, बहन ने बताया पूरा घटनाक्रम नथुनी प्रसाद के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। उनका चौथा बेटा सुग्रीव प्रसाद विदेश में नौकरी करता है, जबकि पांचवां बेटा क्रांति प्रसाद हिमाचल प्रदेश के एक पावर हाउस में काम करता है। पिता के नेपाल में लापता होने की खबर मिलते ही क्रांति हिमाचल प्रदेश से घर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर नेपाल में संपर्क करने और पिता की जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू की। दैनिक भास्कर से बातचीत में क्रांति प्रसाद और उनकी बहन नीरज ने घटनाक्रम बताया। दोनों ने कहा कि आखिरी बार पिता ने सुबह फोन किया था और दोपहर में दोबारा बात करने की बात कही थी। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। परिवार के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि नथुनी प्रसाद इस समय कहां हैं और उनकी स्थिति क्या है। परिजन लगातार उम्मीद कर रहे हैं कि नेपाल से उनके बारे में कोई अच्छी खबर आएगी। पति की सलामती के इंतजार में पत्नी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे नथुनी के लापता होने के बाद घर में मातम जैसा माहौल है। पत्नी गंगोत्री देवी लगातार पति के लौटने की उम्मीद लगाए बैठी हैं। जब उनसे पति के बारे में पूछा गया तो वह कुछ बोल नहीं सकीं। आंखों से आंसू निकलते रहे और वह लगातार रोती रहीं। परिवार के सामने सबसे मुश्किल वह इंतजार है, जिसमें न तो नथुनी की कोई खबर मिल रही है और न ही उनके सुरक्षित होने की पुष्टि हो पा रही है। जिस व्यक्ति ने सुबह पत्नी से कहा था कि दोपहर में फिर फोन करूंगा, उसका फोन अब खामोश है। घर में हर बार मोबाइल बजने पर परिवार की उम्मीद जागती है कि शायद नेपाल से नथुनी की कोई खबर आई हो। फिलहाल परिवार की निगाहें नेपाल से मिलने वाली एक सूचना पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दरोगा ने नशे में मारपीट कर गाड़ी तोड़ी:वर्दी में गाली-गलौज का VIDEO, डीसीपी ने किया लाइन हाजिर
    Next Article
    प्रयागराज में अनियंत्रित स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 2 की मौत:अरैल सेल्फी पॉइंट के पास हुआ हादसा, 4 घायल; आरोपी चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment