Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में आक्रोश रैली:अयोध्या में सपा-कांग्रेस का फूंका पुतला, महिलाओं ने कहा- आरक्षण में अड़ंगा बर्दाश्त नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देने वाले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ अयोध्या में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। कुमारगंज में सोमवार की शाम को महिलाओं और पुरुषों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाली और सपा-कांग्रेस का पुतला दहन किया। यह रैली जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं। उनके स्थान पर प्रतिनिधि आलोक सिंह “रोहित” कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला मोर्चा के बैनर तले निकली यह रैली नगर पंचायत कुमारगंज के खण्डासा मोड़ से शुरू होकर बवां मोड़ तक गई। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही महिलाओं ने पुतला दहन किया, पुतला धन के दौरान सभासद सूरज कौशल ने पुतले को जूते से पीटा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतजार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाएं अपने अधिकारों को जानकर अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह “रोहित” ने कहा, “सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है। उन्होंने कहा, “एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है, वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं।” रैली के दौरान “जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा” और “नारी शक्ति वंदन अधिनियम - हमारा अधिकार” जैसे नारे गूंजते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    “व्यक्ति-निर्माण से ही होगा राष्ट्र-निर्माण”:वाराणसी के BHU में आयोजित संगोष्ठी में आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महराज का संबोधन
    Next Article
    मेरठ के कंकरखेड़ा में फिर चला नगर निगम का बुलडोजर:विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में टीम ने हटाया अतिक्रमण,पहले दिए थे नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment