Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं की खुली चर्चा:महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर खुल कर रखे अपने विचार

    1 hour ago

    2

    0

    मुरादाबाद के गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में "नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023" के प्रचार अभियान के तहत एक विचार अभिव्यक्ति वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक समूह बनाकर अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और अपने विचार प्रस्तुत किए। अधिनियम के उद्देश्य पर चर्चा वार्ता के दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिसमें अधिनियम के उद्देश्य, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक सशक्तिकरण में इसकी भूमिका शामिल थी। नारी सशक्तिकरण पर संवाद से बढी जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्राओं ने महिलाओं के अधिकार, समाज में उनकी भूमिका और राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस आयोजन से पूरे परिसर में जागरूकता का माहौल बना। इस अवसर पर मुख्य अनुशासिका प्रोफेसर किरन साहू, प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, प्रोफेसर किरन त्रिपाठी, प्रोफेसर अपर्णा जोशी, प्रोफेसर अनुराधा सिंह, प्रोफेसर सुधा सिंह, प्रोफेसर वंदना पांडे, डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉ. सीमा रानी, डॉ. मोनिका सिंह, प्रोफेसर सुदेश, प्रोफेसर प्रवीण सैनी और डॉ. जेबा नाज सहित कई अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सूख रहे पौधे, सो रहा विभाग:माघ मेले में करोड़ो की लागत से लगे थे, पानी के लिए तरस रहे
    Next Article
    पीलीभीत में खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरी मासूम:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment