Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरी मासूम:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के बगला गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब शाहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बगला निवासी अरविंद की पुत्री दिपांशी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घर की महिलाएं पास ही चूल्हे पर खाना बना रही थीं। खेलते समय दिपांशी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खौलती हुई सब्जी की कड़ाही में जा गिरी। गर्म सब्जी शरीर पर गिरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची की चीखें सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे उसे लहूलुहान और झुलसी हुई हालत में सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं की खुली चर्चा:महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर खुल कर रखे अपने विचार
    Next Article
    CBSE 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट जारी:कानपुर की अवनी मिश्रा ने 99.2% के साथ किया स्कूल में टॉप; छात्रों ने मिठाई बांटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment