Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल बाद खेलेंगे:पाकिस्तान के अरशद नदीम से चुनौती; तजिंदरपाल से शॉट पुट में मेडल की उम्मीद

    5 hours ago

    1

    0

    भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल बाद आज उतरेंगे। गेम्स के आठवें दिन वे जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में खेलेंगे। नीरज की सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम होंगे। नीरज आखिरी बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरे थे। तब उन्होंने 86.47 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। चोट के कारण वे 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भी चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स में पारुल चौधरी 5000 मीटर और तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट फाइनल में मेडल के लिए उतरेंगे। पेरिस ओलिंपिक में अरशद ने गोल्ड जीता नीरज और अरशद की पहली भिड़ंत 2016 साउथ एशियन गेम्स में हुई थी। इसके बाद दोनों 11 टूर्नामेंट में आमने-सामने आए। इनमें नीरज ने 10 बार अरशद को पीछे छोड़ा। अरशद को एकमात्र सफलता पेरिस ओलिंपिक 2024 में मिली थी, जहां उन्होंने 92.97 मीटर के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता था। नीरज ने 89.45 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया था। 90 मीटर पार करने वाले इकलौते भारतीय नीरज चोपड़ा ने 2025 दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर थ्रो फेंककर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। वे 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले भारत के इकलौते जैवलिन थ्रोअर हैं। ओलिंपिक से वर्ल्ड चैंपियन तक का सफर नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में 87.58 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड, जबकि पेरिस ओलिंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता। जैवलिन क्वालिफाइंग में रोहित और यश भी उतरेंगे तजिंदरपाल, सीमा और पारुल से मेडल की उम्मीद एथलेटिक्स में रात 11:30 बजे तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। इसके बाद 1:10 बजे सीमा कलिरमाना और निधि रानी महिला डिस्कस थ्रो फाइनल खेलेंगी। फिर 1:48 बजे पारुल चौधरी महिला 5000 मीटर फाइनल में मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगी। वेटलिफ्टिंग में दो मेडल की उम्मीद शाम 6:30 बजे मार्टिना देवी मैबाम विमेंस वेटलिफ्टिंग 86+ kg फाइनल में उतरेंगी। इसके बाद रात 11 बजे लवप्रीत सिंह पुरुष 110+ kg फाइनल में गोल्ड के लिए मुकाबला खेलेंगे। ट्रैक साइक्लिंग में फाइनल का मौका भारतीय टीम दोपहर 3:26 बजे पुरुष 4000 मीटर टीम परस्यूट क्वालिफाइंग खेलेगी। क्वालिफाई करने पर टीम रात 9:58 बजे फाइनल में मेडल के लिए उतरेगी। लॉन बॉल्स में दो मुकाबले शाम 7:30 बजे दिनेश कुमार और नवनीत सिंह की भारतीय जोड़ी पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले में बोत्सवाना का सामना करेगी। इसके बाद 8:55 बजे नयनमोनी सैकिया महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले में मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी से भिड़ेंगी। आज 17 गोल्ड मेडल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन 17 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। इनमें 7 ट्रैक साइक्लिंग/पैरा ट्रैक साइक्लिंग, 7 एथलेटिक्स/पैरा एथलेटिक्स और 3 वेटलिफ्टिंग के गोल्ड मेडल इवेंट शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड:पैरा 100m रेस में गावित पहले, बासिल दूसरे नंबर पर रहे; लॉन्ग जंप में मुरली को सिल्वर
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी मे ईस्ट जोन के उप-कप्तान बने:ईशान किशन को कप्तानी, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी टीम में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment