Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी मे ईस्ट जोन के उप-कप्तान बने:ईशान किशन को कप्तानी, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी टीम में

    14 hours ago

    1

    0

    दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। वहीं, चोट के कारण रियान पराग और आकाश दीप का चयन नहीं हुआ। दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से खेली जाएगी। टी-20 से दलीप ट्रॉफी तक वैभव का सफर ईश्वरन के साथ कर सकते हैं ओपनिंग टीम में वैभव के साथ बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 113 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके ईश्वरन टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। झारखंड के शिखर मोहन को रिजर्व ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है। झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा ईस्ट जोन की टीम में ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनके अलावा कुमार कुशाग्र दूसरे विकेटकीपर हैं। झारखंड के विराट सिंह, अनुकूल रॉय और शिखर मोहन को भी टीम में जगह मिली है। अनुकूल रॉय हाल ही में श्रीलंका में ट्राई सीरीज जीतने वाली इंडिया-ए टीम का हिस्सा रहे थे। शमी बॉलिंग अटैक लीड करेंगे मोहम्मद शमी ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे। उनके साथ मुकेश कुमार और सूरज सिंधु जायसवाल नई गेंद संभालेंगे। स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद भी टीम का हिस्सा हैं। त्रिपुरा के अभिजीत सरकार 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने वाले अपने राज्य के इकलौते खिलाड़ी हैं। ईस्ट जोन की पूरी टीम ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास। ----------------------- वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें वैभव सूर्यवंशी दुनिया के टॉप-50 टी-20 बल्लेबाजों में शामिल ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं। दूसरी ओर वनडे में भारत के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल बाद खेलेंगे:पाकिस्तान के अरशद नदीम से चुनौती; तजिंदरपाल से शॉट पुट में मेडल की उम्मीद
    Next Article
    लिटन दास बांग्लादेश वनडे टीम के नए कप्तान बने:2027 वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड का फैसला; तीन फॉर्मेट के लिए 2 कप्तान होंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment