Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भड़के BJP विधायक, VIDEO:हापुड़ में ब्रजघाट पर निरीक्षण के दौरान मिली खामियां, अधिकारियों को फटकारा

    10 hours ago

    1

    0

    हापुड़ जिले में भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ब्रजघाट में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ब्रजघाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ब्रजघाट स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का जायजा लेने भी पहुंचे। निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर विधायक नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कार्य में पाई गई खामियों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पर्यटन विभाग द्वारा एक कार्यदायी संस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें अमेजिंग पार्क, लेजर लाइट फव्वारा, सड़कें, आरती स्थल के लिए टीन शेड और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शामिल है। निरीक्षण के दौरान कई कार्यों में अनियमितताएं मिलने पर विधायक ने मौके पर मौजूद जेई, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों को गुणवत्ता में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में गैस किल्लत की अफवाहों पर डीएम सख्त:कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई, पर्याप्त स्टॉक मौजूद
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:लोगों की देखभाल, धरती की रक्षा पर आधारित थीम से दिया मरीजों को संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment