Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माण में धूल उड़ाई तो ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना:आगरा में वायु प्रदूषण पर सख्ती, निशाने पर सीएम ग्रिड के काम

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने निर्माण कार्यों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अब सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में चल रहे सड़क निर्माण और विकास कार्यों की औचक जांच होगी। निर्माण स्थलों पर धूल उड़ती मिली या पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आई तो संबंधित ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी होगी। इंजीनियर करेंगे निगरानी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव को सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संबंधित अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में अचानक मौके पर पहुंचकर जांच करनी होगी। इसमें देखा जाएगा कि निर्माण स्थल पर धूल रोकने के इंतजाम हैं या नहीं। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजनी होगी, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। नगर निगम की यह सख्ती ऐसे समय में बढ़ाई गई है, जब शहर में वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। निगम की ओर से प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। अब निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण की प्रगति के साथ पर्यावरणीय मानकों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाए। निर्माण स्थलों पर इन नियमों का करना होगा पालन
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का कमरे में पंखे से लटका मिला शव:गले में चुन्नी का फंदा था, रूम की कुंडी अंदर से बंद थी
    Next Article
    'रामायण' 8 दिन में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई:ऐसा करने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म; 'बाहुबली 2' और 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment