Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने सुल्तानपुर में की बैठक:मजदूर दिवस पर रेल नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

    2 hours ago

    2

    0

    अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) ने सुल्तानपुर कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान 1886 के शिकागो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वर्तमान रेल नीतियों के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया गया। शाखा अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने सभी रेलकर्मियों का स्वागत करते हुए मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन पूर्वजों के बलिदान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का प्रतीक है, और इस अवसर पर एकता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने रेलकर्मियों को वर्तमान चुनौतियों के प्रति आगाह किया। उन्होंने जोर दिया कि बिखराव सबसे बड़ी कमजोरी है और यदि संगठन मजबूत नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। पूर्व शाखा मंत्री एस.सी. द्विवेदी ने विभाग की 'राशनलाइजेशन' नीति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि नई ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन पदों को लगातार सरेंडर किया जा रहा है। द्विवेदी ने सेफ्टी कैटेगरी में रिक्तियां न भरने को यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया और निजीकरण के नाम पर हो रही छंटनी को तत्काल रोकने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन के.सी. मीणा ने किया। संगोष्ठी में भूपेंद्र सिंह, अमरेंद्र यादव, अजय दुबे, राकेश यादव और यशवंत सिंह सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों में कपिल देव तिवारी, हिमांशु चौबे, केशव गुप्ता, संदीप सिंह, नीतीश कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, रमेश कुमार, अमरजीत, अमानुल्लाह खान, विनय पांडे, नवीन सिंह, संदीप पटेल, शिवम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, केदारनाथ सिंह, बद्री प्रसाद, अखिलेश कुमार, विकास मिश्रा, संदीप सिंह और पूर्व टीटीआई श्रीराम कृष्ण द्विवेदी प्रमुख थे। अंत में, शाखा अध्यक्ष ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में युवक ने तमंचे से की हवाई फायरिंग, VIDEO:डीजे पर डांस के दौरान चलाई गोली, लोगों ने मचाया शोर
    Next Article
    संघमित्रा बौद्ध विहार अंबेडकर पार्क में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन:बुद्ध ने बिना किसी अस्त्र के शांति दूत बनकर पूरी दुनिया में किया धर्म का विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment