Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नॉर्वे चेस- प्रज्ञानानंदा-गुकेश जीते, दिव्या ने हम्पी को हराया:देशमुख टाइटल रेस में कायम; छठे राउंड में सभी भारतीय हारे थे

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय खिलाड़ियों ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के 7वें राउंड में वापसी की। सोमवार रात आर. प्रज्ञानानंदा ने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा को हराकर तीन अंक हासिल किए। वहीं, वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने वेस्ली सो के खिलाफ टाईब्रेक जीतकर 1.5 अंक हासिल किए। एक दिन पहले छठे राउंड में भारतीय ग्रैंड मास्टर्स को पराजय झेलनी पड़ी थी। फिलहाल, आर. प्रज्ञानानंदा और दिव्या देशमुख खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। गुकेश ओपन कैटेगरी के सबसे निचले पायदान पर हैं। प्रज्ञानानंदा ने फिरोजा को हराया, गुकेश ने टाईब्रेक जीता प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए 26वीं चाल पर बढ़त बनाई और फिरोजा को लगातार दूसरी क्लासिकल हार दी। इस जीत के बाद उनके 9 अंक हो गए हैं। गुकेश अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो के खिलाफ क्लासिकल मैच में जीत के करीब पहुंचने के बावजूद ड्रॉ पर रुक गए। हालांकि, टाईब्रेक जीतकर उन्होंने 1.5 अंक हासिल किए। उनके कुल 8 अंक हैं। दिव्या देशमुख ने हम्पी को मात दी, अब बिबिसारा से मैच महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने हमवतन कोनेरू हम्पी को आर्मागेडन टाईब्रेक में हराकर 10 अंक हासिल किए। हालांकि, कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा 12.5 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। अगले राउंड में दिव्या और बिबिसारा का मुकाबला खिताबी दौड़ की दिशा तय कर सकता है। वेस्ली टॉप पर कायम, बिबिसारा विमेंस में नंबर-1 ओपन वर्ग में वेस्ली सो 12.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। अलीरेजा फिरोजा 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रज्ञानानंदा, मैग्नस कार्लसन और विन्सेंट कीमर 9-9 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। विमेंस कैटेगरी में कजाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा ने चीन की झू जिनर को क्लासिकल में हराकर 12.5 अंक जुटाए। वह महिला वर्ग में शीर्ष पर हैं। दिव्या 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगले राउंड में बिबिसारा के खिलाफ उनकी भिड़ंत खिताब की दौड़ के लिए अहम होगी। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। जबकि, मालविका बनसोड़ पहले दौर में हार गईं। मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत भी हारकर बाहर हो गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकिब नबी बतौर नेट बॉलर भारतीय टेस्ट टीम से जुड़े:पिछले 2 रणजी सीजन में 104 विकेट झटके; 6 जून से अफगानिस्तान से मैच
    Next Article
    पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में:थाइलैंड की खिलाड़ी को 25-23, 21-16 से हराया; श्रीकांत हारे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment