Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में:थाइलैंड की खिलाड़ी को 25-23, 21-16 से हराया; श्रीकांत हारे

    12 hours ago

    1

    0

    भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मालविका बनसोड़ पहले दौर में हार गईं। मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत भी बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 में थाईलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। मैच 51 मिनट तक चला। 30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किये की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से खेलेंगी। पहले गेम में संघर्ष, दूसरा गेम आसानी से जीती सिंधु इस मैच में सिंधु को पहले गेम में संघर्ष करना पड़ा। ओन्गब्रामंगफान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने यह गेम 25-23 से जीत लिया। सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की और दूसरा गेम 21-16 से जीत लिया। एक अन्य मैच में मालविका बनसोड़ को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग ने 21-12, 21-10 से हराया। मैच महज 39 मिनट में समाप्त हो गया। श्रीकांत को जापानी खिलाड़ी ने हराया मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को पहले राउंड में हार मिली। जापान के युशी तनाका ने उन्हें महज 37 मिनट में 21-19, 21-15 से हराया। लक्ष्य सेन का मैच थोड़ी देर में होगा। डबल्स कैटेगरी में भी भारतीय जोड़ियां एक्शन में होंगी। क्या है इंडोनेशिया ओपन? यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का लेवल-1 बैडमिंटन टूर्नामेंट है। यह साल में एक बार होता है। टूर्नामेंट पहली बार 1982 में खेला गया था। तब से इसमें दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नॉर्वे चेस- प्रज्ञानानंदा-गुकेश जीते, दिव्या ने हम्पी को हराया:देशमुख टाइटल रेस में कायम; छठे राउंड में सभी भारतीय हारे थे
    Next Article
    सबालेंका फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में:ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट में हराया; 3 साल बाद विमेंस नाइट मैच हुआ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment