Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरवल में महिला की मौत पर मायके वालों का हंगामा:बोले- पति ने डंडों से पीटकर मार डाला, चार माह की गर्भवती थी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नरवल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने पति पर पीट–पीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना पर नरवल पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर घर आता था, विवाहिता के विरोध करने पर मारपीट करता था। जून 2022 को हुई थी शादी जाफरगंज फतेहपुर निवासी हनुमान ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय बेटी किरन का विवाह नरवल, दीपापुर निवासी प्रदीप कुरील के साथ 2 जून 2022 को हुआ था। उनके दो बेटे प्रतीक और प्रखर है। किरन चार माह से गर्भवती थी। किरन के भाई शिवगोपाल, वक्षराज, सोनी के मुताबिक प्रदीप शराब का लती था, आए दिन नशे में धुत होकर बहन के साथ मारपीट करता था। बहन सीमा ने बताया कि किरन की ननद का एक युवक से प्रेम संबंध थे। एक साल पहले दोनों को बात करते देख किरन ने देख लिया था। जिस पर उसने पति से शिकायत की तो ससुरालीजनों ने उसे बुरी तरह से पीटा था, जिसके बाद परिजन किरन को मायके ले आए थे। परिजनों के मुताबिक करीब दो माह तक मायके में रहने के बाद प्रदीप समझौता कर किरन को अपने साथ ले गया था। मौत के बाद ससुराल में किया हंगामा आरोप है कि बुधवार को प्रदीप शराब के नशे में धुत होकर आया, जिस पर उसका किरन से विवाद हो गया। इसके बाद प्रदीप ने उसे डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर किरन के ससुराल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर नरवल पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। नरवल थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में टोल नियमों पर ट्रक एसोसिएशन का विरोध:35 किमी में दो टोल, स्थानीय वाहनों को 50% छूट की मांग
    Next Article
    गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई:बहराइच में दुकानदार पर मुकदमा, 11 छोटे-बड़े सिलेंडर जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment