Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नसीम सोलंकी बोलीं- जहर तो मैं हंसते-हंसते पी गई:विधानसभा में शायरना अंदाज, कहा- लेम्बोर्गिनी का ड्राइवर नशे में था

    6 hours ago

    1

    0

    “न मैं गिरी, न मेरी उम्मीदों की मीनार गिरी। पर लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। सवाल जहर का नहीं था, वो तो मैं हंसते-हंसते पी गई। तकलीफ लोगों को तब हुई, जब मैं फिर से जीत गई।'' कानपुर की सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने यह शायरी गुरुवार को विधानसभा में पढ़ी। लेम्बोर्गिनी कांड का भी मुद्दा उठाया। कहा- हाल ही में लेम्बोर्गिनी कार हादसा हुआ, जिसमें कार चलाने वाला नशे में था। युवाओं में बढ़ती नशे की लत भी बड़ा चिंता का विषय है। शहर में लगातार युवा शराब और नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसका कारोबार करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। स्कूलों के आसपास भी नशा फैल रहा है। महिलाओं की कढ़ाई, बुनाई और स्किल के लिए ट्रेनिंग सेंटर की मांग नसीम ने कहा-ऐसा लगता है कि प्रदेश की तस्वीर कागजों पर कुछ और है, जबकि जमीन पर इसकी हकीकत कुछ और है। सीसामऊ विधानसभा समस्याओं से जूझ रही है। सबसे गंभीर विषय महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती छेड़छाड़, अपराध की घटनाएं और घरेलू हिंसा हैं, जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सड़क-नाले धंस रहे हैं, मरम्मत समय से नहीं हो रही नसीम ने कहा-शहर में विकास का ढांचा ध्वस्त हो चुका है। सीसामऊ विधानसभा में बार-बार सड़क धंस रही है। कई दिनों तक मरम्मत का काम नहीं हो पाता, जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विकास के दावे अधूरे हैं। नसीम ने 5 मांगें रखीं अब तक 11 बार सदन में बोल चुकी हैं नसीम नसीम सोलंकी को उपचुनाव में जीत मिली थी। एक साल से अधिक समय बीत चुका है। अब तक 11 बार नसीम को सदन में बोलने का अवसर मिला है। पहली बार उन्होंने सदन में शायरी पढ़ी थी— जिनके हौसले सच्चे होते हैं, वो कैद में रहकर भी मुकद्दर लिखते हैं…तूफानों से कह दो औकात में रहें, हम परिंदे नहीं जो घरों में कैद हो जाएं। 8 फरवरी को लेम्बोर्गिनी ने 6 लोगों को टक्कर मारी थी 8 फरवरी को कानपुर के वीआईपी रोड पर करीब 14 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार ने 6 लोगों को टक्कर मार दी थी। कार आर्यनगर निवासी तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा से जुड़ी बताई गई। हादसे के बाद पुलिस कार को थाने ले आई, लेकिन पहले FIR दर्ज नहीं की। मामला सुर्खियों में आने और राजनीतिक प्रतिक्रिया के बाद 6 घंटे बाद अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और 24 घंटे बाद शिवम का नाम जोड़ा गया। बाद में कारोबारी ने दावा किया कि कार ड्राइवर मोहन चला रहा था, जबकि घायल पक्ष की ओर से समझौते की बात भी सामने आई, जिसे पुलिस ने खारिज किया। ड्राइवर मोहन ने कोर्ट में सरेंडर कर खुद को चालक बताया, लेकिन कोर्ट ने उसे आरोपी मानने से इनकार कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार किया, पर कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज करते हुए 20 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर महज 7 घंटे में जमानत दे दी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश यादव गंगा पुल पर जाम में फंसे: लिखा- 90 मिनट का जाम लगता है, भाजपाई जितना बताते, उससे दोगुना छिपाते हैं कानपुर में गंगा पुल में अखिलेश यादव का कफिला जाम में फंस गया। जिसके बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से जाम का वीडिओ वायरल किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर डालते हुए लिखा। "दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुँचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।” पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी सेना का कैरेबियन सागर में एक और बोट पर हमला, 3 की मौत
    Next Article
    सपा विधायक के दबाव में लेखपाल ने दिया इस्तीफा:आजमगढ़ में कहा- माफिया मेरी हत्या कर सकते, MLA बोले- सारी बातें बेबुनियाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment