Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि से पहले अयोध्या अलर्ट:शहर को जोन में बांटा गया; प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में महाशिवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रामनगरी में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर को जोन में विभाजित कर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन निगरानी और विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन बर्मा ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर और क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार, नागेश्वरनाथ मंदिर से भगवान शिव की पारंपरिक बारात निकलेगी, जबकि राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित शिव मंदिर और कुबेर टीला के कुबेरेश्वर महादेव में विशेष रुद्राभिषेक होगा। इसके अलावा गुप्तार घाट और अन्य शिवालयों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मार्ग प्रबंधन और निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आगमन-प्रस्थान को सुगम बनाने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जा रहा है। माघी पूर्णिमा के बाद सरयू स्नान और मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। होली से पहले शुरू होने जा रही नई एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा के साथ यह सुरक्षा तैयारी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर गाजीपुर में प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने महाहर धाम मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    आप ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग की:रायबरेली में किसानों के हितों के खिलाफ बताकर देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment