Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फारुख हत्याकांड: अधिवक्ताओं की टिप्पणी पर कर्मचारी संगठनों का विरोध:सैकड़ों कर्मचारी नगर कोतवाली पहुंचे, कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में फारुख हत्याकांड को लेकर विवाद गहरा गया है। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सैकड़ों कर्मचारी एकजुट होकर नगर कोतवाली पहुंचे। उत्तर प्रदेश संघ, कलेक्ट्रेट संघ, अमीन संघ, राजस्व निरीक्षक संघ और आरके संघ सहित विभिन्न संगठनों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी आवास के निकट अधिवक्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान कुछ अमर्यादित टिप्पणियां की गईं। कर्मचारियों का कहना है कि इन टिप्पणियों से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। कर्मचारी संगठनों ने बताया कि जब अधिवक्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था, उस समय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। कर्मचारियों ने इसे अपमानजनक बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है विरोध प्रदर्शन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरीश कुमार, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष पवन सक्सेना, अमीन संघ के अध्यक्ष राजीव सक्सेना और आरआई संघ के सतेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी अपनी टीमों के साथ नगर कोतवाली में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में अवैध खनन जारी, सरकारी राजस्व को भारी नुकसान:बिना नंबर और ओवरलोड वाहन दो हाईवे पर तोड़ रहे नियम
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर गाजीपुर में प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने महाहर धाम मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, दिए दिशा-निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment