Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले: अखिलेश यादव ही मेरे नेता रहेंगे:सपा में शामिल होने के बाद मेरठ पहुंचे, भाजपा सरकार को घेरा

    6 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहली बार गुरुवार को मेरठ पहुंचे। बसपा शासन के कद्दावर नेता रहे सिद्दीकी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, हालांकि जिले के तीन सपा विधायकों में से केवल दो ही मौजूद रहे। मेरठ में पत्रकारों से बात करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनका वजन भले ही कम हुआ हो, लेकिन अब उन्हें समाजवादी पार्टी का वजन बढ़ाना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 'धोखे पर धोखे' मिले। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने ही पदाधिकारियों की कदर नहीं करती, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अपने पसंदीदा नेता अखिलेश यादव के साथ आने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह बसपा सरकार में थे, तभी से अखिलेश यादव के प्रशंसक रहे हैं। प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर हमला बोलते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं। उनके अनुसार, प्रदेश में युवा, महिलाएं और किसान सभी परेशान हैं। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में प्रदेश के हालात इतने खराब पहले कभी नहीं देखे। सिद्दीकी ने जोर देकर कहा कि भले ही वह अलग-अलग राजनीतिक दलों में रहे हों, लेकिन उनके नेता हमेशा अखिलेश यादव ही रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक वह जीवित हैं, अखिलेश यादव ही उनके नेता रहेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के सवाल पर सिद्दीकी ने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि उनका बचपन यहीं बीता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना रहेगा, ताकि 2027 में प्रदेश में पांचवीं बार समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। कार्यक्रम में जिले के तीन सपा विधायकों में से दो ही विधायक मौजूद रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नही है और कई बार कुछ व्यस्तताएं या समस्याएं भी हो जाती हैं, लेकिन पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद है। गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते थे तो भाजपा नेता स्मृति ईरानी सिलेंडर और चूड़ियां लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करती थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब वे देख रहे हैं कि आज महंगाई के इस दौर में स्मृति ईरानी क्या कर रही हैं और वह राजनीति में सक्रिय भी हैं या नहीं। 2027 के चुनाव और भाजपा की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा में सिर्फ दो सांसद हुआ करते थे, लेकिन आज उनकी कई राज्यों और केंद्र में सरकार है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा दो से यहां तक पहुंच सकती है तो समाजवादी पार्टी सत्ता में वापसी क्यो नही कर सकती। सिद्दीकी ने कहा कि आगामी चुनावों में किस दल के साथ गठबंधन करना है या किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ना है, इसका फैसला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर समाजवादी पार्टी 2027 में प्रदेश में सरकार बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में क्विक रिस्पांस टीम और पशु नियंत्रण दल बनेगा:नगरायुक्त बोले-जुलूस मार्ग गड्ढा मुक्त, धार्मिक स्थलों पर सफाई व रोशनी दुरुस्त होगी
    Next Article
    बलरामपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत:जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment