Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में क्विक रिस्पांस टीम और पशु नियंत्रण दल बनेगा:नगरायुक्त बोले-जुलूस मार्ग गड्ढा मुक्त, धार्मिक स्थलों पर सफाई व रोशनी दुरुस्त होगी

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि आगामी चैत्र नवरात्रि, ईद उल फितर, रामनवमी व महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों को शहर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करनी होगी। उन्होंने जुलूस मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने, खुले मेनहॉल पर ढक्कन लगवाने, धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा है। नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए क्विक रिस्पांस सिस्टम तैयार किया जाए। साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास आवारा पशुओं के विचरण को नियंत्रित करने के लिए आवारा पशु नियंत्रण दल का गठन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर, मस्जिद और ईदगाह के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था की निगरानी की जाए और इन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। ईद उल फितर के अवसर पर विशेष रूप से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के साथ नालियों और सड़कों की साफ-सफाई की जाए। इसके अलावा ईदगाहों के आसपास नमाज से पूर्व पानी और चूने का छिड़काव कराया जाए तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाए। नगरायुक्त ने कहा कि जहां-जहां मेनहॉल खुले हैं, वहां तुरंत ढक्कन लगवाए जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। विद्युत कटौती की स्थिति में निर्बाध जलापूर्ति बनाए रखने के लिए जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बढ़ते तापमान को देखते हुए क्लोरीनेशनयुक्त पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता भी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने धार्मिक स्थलों के आसपास बने सार्वजनिक शौचालयों और मूत्रालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, जरूरत पड़ने पर मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकर की व्यवस्था करने को कहा। नगरायुक्त ने निगम क्षेत्र की सभी सड़कों, विशेषकर धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों को गड्ढा मुक्त करने तथा वहां की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण चिह्नित कर उसे हटाने की कार्रवाई करने को कहा। नगरायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़ा एकत्रित न होने दिया जाए। नगर में उत्पन्न होने वाले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण निर्धारित लैंडफिल साइट पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता और व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में रेपिस्ट को 10 साल की जेल:4 साल पहले घर में घुसकर छात्रा से रेप किया था, 25 हजार का जुर्माना
    Next Article
    नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले: अखिलेश यादव ही मेरे नेता रहेंगे:सपा में शामिल होने के बाद मेरठ पहुंचे, भाजपा सरकार को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment