Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निशा विश्वकर्मा के लिए न्याय की मांग:लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, सीबीआई जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गाजीपुर जिले के करंडा थानाक्षेत्र के कटारिया गांव में 14 अप्रैल को हुई निशा विश्वकर्मा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष भोलानाथ शर्मा ने किशोरी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की। उन्होंने कटारिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि आशु की भूमिका पर भी सवाल उठाया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष भोलानाथ शर्मा ने कहा कि कटारिया गांव की घटना हृदय विदारक है। किशोरी की मौत के चार दिन बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने में भी 'दबंगों' की संलिप्तता की बात कही। शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटारिया गांव पहुंचा था। वहां प्रधान प्रतिनिधि आशु सिंह ने पुलिस के सामने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को धमकी दी और कहा कि पांच मिनट में मिलकर चले जाओ, अन्यथा गाड़ी के बजाय पैदल घर जाना पड़ेगा। जिला महासचिव तेज बहादुर विश्वकर्मा उर्फ नीरज ने कहा कि मृतका निशा विश्वकर्मा के परिवार के लोग काफी सदमे में हैं, क्योंकि आरोपियों को सत्ता में बैठे कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पुलिस की भूमिका को भी संदिग्ध बताया। नीरज ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान संजय विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, रणजीत विश्वकर्मा, विवेक कुमार विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, रंजित विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, नीतेश और वीरेंद्र सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में कल से केमिस्ट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू:B.Sc-M.Sc का शेड्यूल जारी, समय पर रिपोर्टिंग अनिवार्य
    Next Article
    CSJMU में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू:एआई-सक्षम नवाचार, क्वांटम और पर्यावरण पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment