Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:अशोक बर्णवाल एमपी के नए मुख्य सचिव बने; राजौरा, गोविल और अग्रवाल भी थे दावेदार

    21 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी किया। वे पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष तक इस पोस्ट पर रहेंगे। इस आदेश के बाद सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल (बैच 1991) को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इसके आदेश भी जारी कर दिए। 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी अनुराग जैन को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2025 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। राजौरा, गोविल और अग्रवाल की भी थी दावेदारी वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों में मुख्य सचिव अनुराग जैन के बाद डॉ. राजेश कुमार राजौरा सबसे सीनियर हैं। इस लिहाज से मुख्य सचिव पद पर उनकी दावेदारी सबसे मजबूत थी। उनके अलावा केंद्र में पदस्थ मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल थे। इसी तरह अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मनु श्रीवास्तव और नीरज मंडलोई के नाम भी चर्चा में था। ये खबर भी पढ़ें… अफसरों-नेताओं की लड़ाई केंद्र पहुंची; CS को चिट्‌ठी-अधिकारियों को व्यवहार सिखाइए मध्य प्रदेश में नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की स्थिति है। विवाद केंद्र सरकार तक पहुंच गया। केंद्र सरकार के DoPT के डिप्टी सेक्रेटरी जीके रजनीश ने नेताओं के पक्ष में मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा- अधिकारियों को सांसदों और विधायकों के साथ व्यवहार का तरीका सिखाइए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में ऑनर किलिंग से लवस्टोरी का द एंड:साथ पले-बढ़े, 6 साल पहले प्यार; डेढ़ माह पहले शादी, फरीदकोट में 6 बार चाकू मारकर हत्या
    Next Article
    नड्डा बोले- राहुल बताएं कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक क्यों:सदन में चर्चा के लिए तैयार; राहुल ने कहा था- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment