Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में ऑनर किलिंग से लवस्टोरी का द एंड:साथ पले-बढ़े, 6 साल पहले प्यार; डेढ़ माह पहले शादी, फरीदकोट में 6 बार चाकू मारकर हत्या

    11 hours ago

    1

    0

    फरीदकोट में ऑनर किलिंग ने जगदीप सिंह और महकदीप कौर की 6 साल की लव स्टोरी का द एंड कर दिया। वकील सिंह ने जगदीप के सामने अपनी बेटी महकदीप के पेट में चाकू से एक के बाद एक 6 वार किए। पिता, ताया और अन्य परिजनों ने महकप्रीत की हत्या कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया और जगदीप सिंह की हत्या करने के लिए उसका पीछा करने लगे। जगदीप ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने महकदीप के पिता वकील सिंह समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जगदीप सिंह और महकदीप एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों साथ पले-बढ़े। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। 6 साल से दोनों में प्रेम संबंध थे, इसलिए दोनों रोजाना मिलते-जुलते रहते थे। जून 2026 में दोनों ने भागकर शादी की। परिजनों ने मारने की धमकी दी तो उन्होंने हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन मांगा। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। महकदीप के पिता वकील सिंह ने कहा कि ये दोनों गांव में न आएं, जहां रहना चाहते हैं, रहें। वकील सिंह बेटी के गांव में शादी करने से नाराज थे और उन्होंने मौका मिलते ही बेटी की हत्या कर दी। जगदीप और महकदीप की लवस्टोरी… पिता, ताया व चाचा ने महकदीप को खेतों में दौड़ाकर काटा --------------- यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में ऑनर किलिंग, लव-मैरिज करने पर बेटी की हत्या:मिलने के बहाने बठिंडा से फरीदकोट गुरुद्वारे में बुलाया; रास्ते में घेरकर काट दिया फरीदकोट में अपने ही गांव के लड़के से लवमैरिज करने पर 20 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। लड़की के परिजन ने लड़की को तेजधार हथियार से काटा। इसके बाद उसके शव को खेतों में फेंक दिया। मंगलवार सुबह उसकी लाश खेतों में कंटीली फेंसिंग के पास पड़ी मिली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनम रघुवंशी फिर जेल जाएगी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द:तीन हफ्ते में सरेंडर करना होगा; पुलिस को 6 महीने में ट्रायल पूरा करने के आदेश
    Next Article
    नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:अशोक बर्णवाल एमपी के नए मुख्य सचिव बने; राजौरा, गोविल और अग्रवाल भी थे दावेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment