Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 76 अभ्यर्थी अनुपस्थित:डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा, सीसीटीवी से निगरानी

    2 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2026 परीक्षा रविवार को जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 3227 अभ्यर्थियों में से 3151 ने भाग लिया, जबकि 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र और सिटी कोऑर्डिनेटर/केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दीक्षित ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें राजकीय पॉलीटेक्निक, वाईडी कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, जीआईसी, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज और डीएस कॉलेज शामिल थे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेट को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उखाड़कर फेंके जो मीटर, वहीं लगवाने पड़े, 12 हुए खराब:नियमानुसार सभी के नये मीटर लगाए गए, होगी वसूली, माइनस बिलिंग से लोग हताश
    Next Article
    कन्नौज में ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने मंत्री असीम अरुण को घेरा:नौकरी से निकाले जाने पर हंगामा, मंत्री ने दिया दूसरे काम का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment