Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में एक लड़की के परिजनों को ठहराया जिम्मेदार, शादी की चल रही थी बात

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के शास्त्रीनगर मोहल्ले में बुधवार देर शाम NEET की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय अमन ने आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें अमन ने अपनी मौत के लिए एक लड़की के परिजनों को जिम्मेदार बताया है। अमन के पिता अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा लखीमपुर में NEET की तैयारी कर रहा था। उसकी शादी के लिए एक परिवार से बातचीत चल रही थी। आरोप है कि लड़की के ज्यादातर परिजन शादी के लिए तैयार थे, लेकिन उसकी दीदी और जीजा इसके पक्ष में नहीं थे। परिजनों के मुताबिक, शादी की बातचीत आगे बढ़ने के बाद अमन और लड़की के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। आरोप है कि लड़की की दीदी और जीजा अमन पर सरकारी नौकरी हासिल करने का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान था। काफी देर तक संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों को दी जानकारी बुधवार को अमन से काफी देर तक संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने आसपास रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में लखीमपुर पहुंचे परिजनों ने अमन को कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगना सामने आई है। लड़की ने जीजा को मैसेज कर अमन के बुलाने की बात बताई थी पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से कुछ समय पहले लड़की ने अपने जीजा को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था। शाहजहांपुर निवासी जीजा को उसने बताया था कि अमन उसे मिलने के लिए बुला रहा है। लड़की ने स्कूटी नहीं होने के कारण अमन से मिलने में असमर्थता जताई थी। पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर अग्निवीर भर्ती में 560 अभ्यर्थियों ने पास की रनिंग:790 में से 710 अभ्यर्थी पहुंचे, स्टेडियम में मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के युवाओं ने लिया हिस्सा
    Next Article
    लखनऊ से 6 राज्यों तक नकली दवाओं की सप्लाई:अहमदाबाद में 1200 स्ट्रिप बरामद, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment