Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट यूजी: फिजिक्स-केमिस्ट्री में उलझे भावी डॉक्टर:पुलिस और एजेंसी के लोगों ने चेकिंग की, एग्जाम केंद्रों के बाहर लगा जाम

    8 hours ago

    2

    0

    जिले के 43 केंद्रों पर सोमवार को एनटीए की ओर से नीट यूजी का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे शुरु हुई परीक्षा में 20 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पेपर देकर निकले परीक्षार्थियों ने फिजिक्स व केमिस्ट्री के सवालों को कठिन बताया। इसके अलावा बायो के सवाल परीक्षार्थियों को आसान लगे। पेपर छूटने के बाद एग्जाम सेंटरों के पास जाम की स्थिति बन गई। पेपर देकर निकले जौनपुर के कुमार लक्ष्य ने बताया कि पेपर मॉडरेट था। केमिस्ट्री के सवाल कुछ ज्यादा कठिन थे। फिजिक्स के सवाल मिले जुले थे। बायो आसान थी। वहीं, चमनगंज की शुकराना ने बताया कि फिजिक्स व केमिस्ट्री के सवाल कठिन थे। बायो के सवाल आसान थे। ओवरऑल पेपर मॉडरेट रहा। सघन चेकिंग तलाशी हुई परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग तलाशी के बाद उनका प्रवेश गया। गेट पर पुलिस की टीम चेकिंग के बाद केंद्र के अंदर एजेंसी से जुड़े लोग फोटो का मिलान करते नजर आए। इसके अलावा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक का मिलान भी किया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर एक बैनर लगा दिखा, जिसमें लिखा गया है कि किन चीजों को लेकर केंद्र के भीतर नहीं जाना है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुबह से ही पहुंचने लगे परीक्षार्थी रविवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों और प्रवेश पत्र के साथ केंद्रों पर पहुंचे। अभिभावक भी बच्चों के साथ केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा को लेकर उत्साह व चिंता दोनों देखने को मिली। बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले बीएनएसडी इंटर कॉलेज में नीट-यूजी से पहले शनिवार को केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। जीआईसी भौंती के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। इससे पहले बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले दिनों होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद नीट-यूजी से पहले केंद्र और व्यवस्थापक को लेकर सवाल उठने लगे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ्फरनगर में थाने में महिलाओं का हंगामा:पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एनकाउंटर की आशंका पर भड़के परिजन
    Next Article
    बहन की शादी से पहले भाई की हादसे में मौत:अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से हादसा, हादसे में पीछे बैठा चचेरा भाई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment