Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की:संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ने कराई पूजा, सीएम ने बुके देकर स्वागत किया

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ने वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने नाश्ता किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के घर जाएंगे गोरखनाथ मंदिर से निकलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पर जाएंगे। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह एनेक्सी भवन पहुंचेंगे। सुबह 10:15 बजे से भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के जिलों के पिछले तीन कार्यकाल के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक करीब दो घंटे तक चलेगी। पूर्व सांसदों और विधायकों से भी करेंगे मुलाकात इसके बाद नितिन नवीन पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व ब्लॉक प्रमुखों और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक करीब सवा घंटे तक चलेगी। दोपहर 12:30 बजे से गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों और पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है। दोपहर 3 बजे दिल्ली होंगे रवाना गोरखपुर में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने के बाद नितिन नवीन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मारी:कौशांबी में मौके पर मौत; चालक फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    दीपावली पर फर्रुखाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा: 700 कांस्टेबल और 110 महिला पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment