Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निटरा में ICETA-2026 सम्मेलन शुरू, एआई पर मंथन:गाजियाबाद में साइबर सुरक्षा और नवाचार पर विशेषज्ञों ने विचार रखे

    23 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के निटरा टेक्निकल कैंपस (एनटीसी) में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एंड देयर एप्लीकेशंस (ICETA-2026)' का उद्घाटन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद, वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ और शोधार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। निटरा के चेयरमैन विदित जैन ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। निटरा के महानिदेशक प्रो. एम.एस. परमार ने संस्थान की अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी शिक्षा और वस्त्र प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। छात्र और शिक्षकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए प्रो. परमार ने बताया कि निटरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छात्रों के साथ मिलकर नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। सम्मेलन में संस्थान के कई छात्र और शिक्षक अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। निटरा टेक्निकल कैंपस के निदेशक प्रो. बी.के. शर्मा ने इस सम्मेलन को उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान के छात्र उत्तर प्रदेश सरकार की स्टार्टअप नीति के तहत विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) के कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नवाचार आधारित शिक्षा और अनुसंधान को 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान सम्मेलन में सी-डैक दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार अरविंद कुमार और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI) गाजियाबाद चैप्टर के पूर्व चेयरमैन सौरभ अग्रवाल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ट्रस्ट, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर ICETA-2026 की 'बुक ऑफ एब्स्ट्रैक्ट्स' का विमोचन भी किया गया। अपने संबोधन में मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने में डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, साइबर सुरक्षा और स्टार्टअप की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से तकनीकी नवाचार और शोध के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जहाँ विशेषज्ञों ने उभरती तकनीकों, डिजिटल परिवर्तन और भविष्य की नवाचार संभावनाओं पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में भूजल सप्ताह, संरक्षण पर सेमिनार:छात्राओं ने वर्षा जल संचयन और भूजल रिचार्ज की तकनीकें सीखीं
    Next Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, आयोग ने साक्षात्कार शुल्क अनिवार्य किया:910 पदों के लिए प्रयागराज में 21 जुलाई से इंटरव्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment