Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाथ नगरी बरेली की फिजाओं में घुला उल्लास:रंगों की फुहार से सराबोर हुए शहरवासी, सुबह तड़के होलिका दहन के बाद शुरू हुआ रंगों का उत्सव

    2 hours ago

    1

    0

    नाथ नगरी बरेली में आज होली का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में लोग होली के जश्न में डूबे हैं। क्या बच्चे और क्या बड़े, हर कोई बस रंगों के सैलाब में सराबोर नजर आ रहा है। सुबह तड़के होलिका दहन के संपन्न होते ही फाग का रंग चढ़ने लगा। बच्चों की टोलियां हाथों में पिचकारियां और गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़ी हैं, जो आने-जाने वालों को रंगों से सराबोर कर रही हैं। डीजे की धुन पर थिरक रहे कदम शहर के प्रमुख इलाकों जैसे रामपुर गार्डन, कालीबाड़ी और मढ़ीनाथ में सुबह से ही उत्सव का माहौल है। यहां लोग डीजे की धुन पर बॉलीवुड के होली गीतों पर जमकर थिरक रहे हैं। मढ़ीनाथ क्षेत्र में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग टोलियों में एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगा रहे हैं और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पर्व की खुशी में आपसी गिले-शिकवे मिटाकर भाईचारे की मिसाल पेश की जा रही है। पिचकारियों की बौछार और बॉलीवुड का तड़का गली-मोहल्लों में बच्चों की टोलियां पिचकारियों से रंगों की बौछार कर रही हैं। होली के पारंपरिक गीतों के साथ-साथ लेटेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग पर युवा और बच्चे झूम रहे हैं। पूरा बरेली शहर आज रंगों के उत्सव में डूबा हुआ है और हर तरफ केवल उल्लास ही उल्लास नजर आ रहा है। होलिका दहन के साथ हुई पर्व की शुरुआत चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते मंगलवार रात से ही शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर बुधवार, 4 मार्च 2026 की सुबह तड़के होलिका दहन संपन्न हुआ। इसके तत्काल बाद होली खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गन्ने और जौ की बाली से होलिका मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की, गुलाल से तिलक लगाया और गुजिया का भोग अर्पित किया। लोगों ने होलिका की सात परिक्रमा कर भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाजी के दिलवा टूट जाई गाने पर जमकर झूमे लोग:गोंडा में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
    Next Article
    उन्नाव में होली की धूम:युवाओं ने डीजे की धुन पर किया डांस, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment