Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में कथित संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह दावा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के एक और नेता सुभाशीष भट्टाचार्य को भी प्रधान को गिरफ्तार करने से पुलिस को कथित तौर पर रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।कांग्रेस नेता ने कहा कि नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े 12 से अधिक मामलों में नामजद प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह भाजपा का गंदा खेल है। मिलन 2007 में नंदीग्राम आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।तब से उनके खिलाफ कम से कम 12 मामले दर्ज हैं। लेकिन आज, क्योंकि उन्होंने सफलतापूर्वक अपना नामांकन दाखिल कर दिया, इसलिए पुलिस के जरिए उन्हें गिरफ्तार करा दिया गया।’’ इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की थी। यह घोषणा ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार के चुनाव मैदान से हटने के कुछ घंटे बाद की गई।पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि प्रधान को क्यों गिरफ्तार किया गया और उन्हें कहां रखा गया है। पुलिस ने इस घटनाक्रम पर कुछ नहीं कहा है। सरकार ने कहा, मुझे जानकारी मिल रही है कि उन्हें हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है, लेकिन हमें इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।मिलन नंदीग्राम भूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन उन्हें आज ही क्यों गिरफ्तार किया गया? कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जब पार्टी ने निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया तो वह भी प्रधान की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।सरकार ने कहा, पुलिस ने मिलन की गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया है। यह काफी हैरान करने वाला है। जब आदर्श आचार संहिता लागू है और उस सीट का प्रशासन निर्वाचन आयोग के अधीन है, तो पुलिस किसी उम्मीदवार को कैसे गिरफ्तार कर सकती है?जब हमने एक अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेने के बाद वह हमें बताएंगे। नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान छह अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ
    Next Article
    Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment