Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

    12 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निष्पक्ष चुनाव में भरोसा नहीं करती और चुनावी मुकाबला खत्म करना चाहती है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है, लोकतंत्र की हत्या है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा का निष्पक्ष चुनाव में भरोसा ही नहीं है, इसलिए कभी वोट चोरी, कभी सरकार चोरी और कभी पार्टी चोरी से सत्ता बचाना चाहती है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते, चुनावी मुकाबला ही खत्म कर देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी। हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी वोट चोरी और चुनाव चोरी की एक बेशर्म कोशिश है।उन्होंने दावा किया कि भाजपा इतनी असुरक्षित है कि उपचुनाव में भी वह विपक्षी उम्मीदवार को निशाना बनाने और गिरफ्तार करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को “लोकतंत्र की जननी” बताते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा जो कर रही है, वह ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस न तो डरने वाली है और न ही चुप होने वाली।एकजुट विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इसका मुकाबला करेगा। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में कथित संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment