Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाव संचालन के लिए नाविक पहुंचे प्रशासन के द्वार:DM से मिलकर लगाई गुहार, कहा रजिस्ट्रेशन फीस की जाए कम

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में 10 अप्रैल को हुए हादसे के बाद से नावों का संचालन ठप पड़ा हुआ है। नगर निगम ने नई गाइड लाइन जारी की है। जिसके अनुसार नाविकों को नाव संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए निर्धारित की गई रजिस्ट्रेशन फीस को लेकर नाविक विरोध में हैं। कलेक्ट्रेट पहुंचे नाविक रजिस्ट्रेशन फीस को लेकर की गई वृद्धि के विरोध में शनिवार को नाविक कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम के रवैया के विरोध में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की। नाविकों का आरोप है कि नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम से बेतहाशा वृद्धि की है वह गलत है। नहीं मांग पूरी हुई तो करेंगे आंदोलन नाविकों के साथ पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि निषाद समाज के लोग अपने अधिकारों की गुहार लगाने के लिए प्रशासन के पास आए हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। मुकेश धनगर ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी नाविकों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर न हो मनमानी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि निषाद समाज के लोगों की पीड़ा जिलाधिकारी के सामने रखी है। नाविकों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर मनमानी की जा रही है वह नहीं होनी चाहिए,एक जायज शुल्क लिया जाए। इसके अलावा क्रूज चलाकर जो रोजी रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है उसमें क्रूज चलाएं लेकिन क्रूज कंपनी छोटी नाव न चलाए। कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि DM ने आश्वासन दिया है इस पर ठोस कार्यवाही करेंगे। 5 से 10 हजार रुपए किया शुल्क नगर निगम ने जारी नई गाइड लाइन के तहत नाविकों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में बेतहाशा वृद्धि की गई है। जिसके तहत चप्पू नाव चलाने पर एक हजार,छोटा स्टीमर 5 हजार और बड़े स्टीकर के रजिस्ट्रेशन के लिए 10 हजार रुपए प्रति वर्ष लिए जाएंगे। नाविकों का कहना है 2019 तक 10 से 25 रुपए 6 महीने के लिए जाते थे। उसके बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। अब हादसा हो गया तो निगम के अधिकारी अपनी कमी छिपाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क में बेतहाशा वृद्धि कर रहे हैं। जबकि बनारस में भी 600 रुपए शुल्क लिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलोन विधानसभा में भाजपा विधायक अशोक कोरी पहली पसंद:सपा से देवेंद्र भीमराज, BSP से स्वाति कुमारी पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत
    Next Article
    मंगेतर के सामने लड़की से रेप, वीडियो बनाया:फतेहपुर में 3 घंटे तक दरिंदगी की, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए; इंस्पेक्टर सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment