Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवजातों में थायरॉइड जांच जरूरी:LLRM मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों ने दी समय पर स्क्रीनिंग और उपचार की सलाह

    1 hour ago

    2

    0

    एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओर से विश्व थायरॉइड दिवस के अवसर पर जन्मजात हाइपोथायरॉइडिज्म (Congenital Hypothyroidism) विषय पर शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं में इस बीमारी की समय पर पहचान, स्क्रीनिंग और उपचार के महत्व पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि जन्मजात हाइपोथायरॉइडिज्म ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चा जन्म से पर्याप्त थायरॉइड हार्मोन नहीं बना पाता। समय पर उपचार न मिलने पर इसका असर बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर पड़ सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवं पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. विजय जायसवाल ने नवजात स्क्रीनिंग की आवश्यकता और बहुविषयक चिकित्सा दृष्टिकोण की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शुरुआती पहचान बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है। असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. तूबा कमर ने नवजातों में थायरॉइड विकारों के शुरुआती संकेत, TSH और T4 जांच, उपचार की रणनीतियों तथा नियमित फॉलो-अप के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने नवजात स्क्रीनिंग को बाल स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। कार्यक्रम के अंत में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि हर नवजात को समय पर जांच और उचित उपचार उपलब्ध कराना चिकित्सा समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता और शुरुआती स्क्रीनिंग से बच्चों को बेहतर भविष्य दिया जा सकता है। कार्यक्रम में बाल रोग और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं रेजिडेंट्स मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में देर शाम बदला मौसम, बादल छाये-बूंदाबांदी:मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3°C और न्यूनतम तापमान 31°C रहा
    Next Article
    सरकारी जमीन पर लगा हैंडपंप बंद करने का आरोप:महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- अफसरों के चक्कर काटे फिर भी नहीं हुई सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment