Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्र पर जम्मू रूट फुल, ट्रेन फ्लाइट टैक्सी महंगी:लखनऊ से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु परेशान, ट्रेन में रिग्रेट, फ्लाइट 28 हजार पार

    2 hours ago

    1

    0

    नवरात्र शुरू होते ही माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले यात्रियों की भीड़ ने रेलवे सिस्टम की क्षमता की पोल खोल दी है। लखनऊ से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। हालात इतने खराब हैं कि कई ट्रेनों में ‘रिग्रेट’ की स्थिति बन गई है, यानी अब टिकट बुकिंग ही बंद हो चुकी है। इससे श्रद्धालुओं में भारी निराशा देखने को मिल रही है। बेगमपुरा और अमरनाथ एक्सप्रेस में हालात सबसे खराब लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार से पूरे सप्ताह स्लीपर कोच में रिग्रेट की स्थिति है। सिर्फ 22 मार्च को ही 79 वेटिंग दर्ज है। थर्ड एसी में 19 और 20 मार्च को क्रमश: 48 और 38 वेटिंग है, इसके बाद यहां भी रिग्रेट हो गया है। अमरनाथ एक्सप्रेस की बात करें तो स्लीपर और थर्ड एसी दोनों में पूरे हफ्ते रिग्रेट चल रहा है, जिससे यात्रियों के लिए विकल्प लगभग खत्म हो गए हैं। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी हालात राहत देने वाले नहीं हैं। स्लीपर कोच में 20 मार्च को 98, 21 को 72, 22 को 70 और 23 मार्च को 84 वेटिंग चल रही है। वहीं थर्ड एसी में भी टिकट बुकिंग बंद हो चुकी है। फ्लाइट किराया 28 हजार के पार रेलवे में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों की नजर अब हवाई यात्रा पर है, लेकिन यहां भी जेब ढीली करनी पड़ रही है। लखनऊ से जम्मू की कनेक्टिंग फ्लाइट्स के किराए आसमान छू रहे हैं। एयर इंडिया की उड़ान का किराया करीब 28,583 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 21,415 रुपये में मिल रही है। ऐसे में हवाई सफर भी आम यात्रियों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। टैक्सी का किराया भी कम नहीं जो यात्री सड़क मार्ग से जाने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी खर्च कम नहीं है। लखनऊ से जम्मू तक वैगनआर टैक्सी करीब 20,190 रुपये में मिल रही है। अर्टिगा के लिए करीब 27,750 रुपये और इनोवा क्रिस्टा के लिए 50 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं के सामने बढ़ी मुश्किल नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी जाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के सामने इस बार यात्रा एक बड़ी चुनौती बन गई है। ट्रेन में जगह नहीं, फ्लाइट महंगी और टैक्सी भी जेब पर भारी तीनों विकल्प मुश्किल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होती नजर आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल में तैनात प्रिंस वाजपेई को मिली किले की जिम्मेदारी:वरिष्ठ सीए कलंदर संभालेंगे ताजमहल की कमान, रामबाग के प्रभार में भी बदलवा
    Next Article
    Israel US Iran War Updates LIVE: ईरानी राष्ट्रपति ने की ऊर्जा बेस पर इजरायल-US के हमलों की निंदा, कहा-इससे कुछ हासिल नहीं होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment