Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल में तैनात प्रिंस वाजपेई को मिली किले की जिम्मेदारी:वरिष्ठ सीए कलंदर संभालेंगे ताजमहल की कमान, रामबाग के प्रभार में भी बदलवा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में ऐतिहासिक धरोहरों के बेहतर प्रबंधन के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल, आगरा किला सहित कई प्रमुख स्मारकों के प्रभारियों को बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस कुमार ने स्मारकों के संरक्षण और प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नया कार्य वितरण आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किला जैसे प्रमुख स्मारकों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। आदेश के अनुसार, ताजमहल में तैनात वरिष्ठ संरक्षण सहायक (सीए) प्रिंस वाजपेयी को हटाकर अब आगरा किला उप-मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए उनकी यह तैनाती प्रशासनिक रूप से अहम मानी जा रही है। वहीं, ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और वीआईपी स्मारक की जिम्मेदारी अब वरिष्ठ सीए कलंदर को सौंपी गई है। सीजन में बढ़ती भीड़ और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल को संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा, मुगलकालीन बाग रामबाग के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। मुदस्सर अली को रामबाग स्मारक की नई जिम्मेदारी दी गई है, जहां वे संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे। एएसआई का यह कदम स्मारकों के संरक्षण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कार्यकुशलता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमतीनगर-छपरा के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन:लखनऊ से छपरा तक इसी महीने शुरू होने की तैयारी, रेलवे बोर्ड से मंजूरी का इंतजार
    Next Article
    नवरात्र पर जम्मू रूट फुल, ट्रेन फ्लाइट टैक्सी महंगी:लखनऊ से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु परेशान, ट्रेन में रिग्रेट, फ्लाइट 28 हजार पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment