Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवोदय प्रवेश परीक्षा में 1156 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए:संतकबीरनगर के 12 केंद्रों पर 2456 ने दी परीक्षा; 3612 ने कराया था पंजीकरण

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 3612 अभ्यर्थियों में से 2456 ने परीक्षा दी, जबकि 1156 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 68 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों का आंकड़ा देर रात जारी किया गया। परीक्षा के लिए खलीलाबाद, सेमरियावां, मेहदावल, बघौली, पौली, सांथा और बेलहर कला ब्लॉक में एक-एक केंद्र बनाया गया था। वहीं हैंसर ब्लॉक में तीन और नाथनगर ब्लॉक में दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। बालक वर्ग में 1281 और बालिका वर्ग में 1175 ने दी परीक्षा विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बालक वर्ग में 1861 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1281 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बालिका वर्ग में 1751 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1175 ने परीक्षा दी। नकलविहीन परीक्षा के लिए की गई निगरानी प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर निगरानी रखी गई थी। आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं। शिक्षक विनय तिवारी सहित विद्यालय की टीम परीक्षा संचालन में जुटी रही। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अनुशासन बना रहा। कहीं से किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आर्केस्ट्रा कलाकारों से अभद्रता, विरोध पर घेरकर पीटा:देवरिया में महिला कलाकार समेत दो घायल, एक की हालत गंभीर; 4 पर FIR
    Next Article
    महराजगंज में ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर चोरी:24 घंटे में दूसरी वारदात, व्यापारियों ने रात्रि गश्त पर सवाल उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment