Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवविवाहिता ने पति, ससुराल पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप:पति और ननद ने दहेज में कार न मिलने पर दी धमकी

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता पूनम देवी उर्फ रजनी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि प्रेम विवाह के बावजूद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और ब्लैकमेलिंग भी की जा रही है। पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 22 नवंबर 2025 को बदायूं निवासी शिवम शाक्य के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दोनों परिवारों में पहले से जान-पहचान थी, जिसके चलते यह प्रेम विवाह संपन्न हुआ। विवाह में लड़की पक्ष द्वारा कार, नकद राशि और अन्य कीमती सामान सहित लगभग 35 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के तुरंत बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर नाखुशी जताना शुरू कर दी। आरोप है कि पति, सास और ननद ने मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी ननद और पति के पास उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो थे। इन्हीं फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर महंगी कार की मांग की गई। जब उसने मना किया, तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे जबरन मांसाहार खाने के लिए दबाव डाला गया और विरोध करने पर मारपीट की गई। उसकी सास और ननद ने उसके गहने भी ले लिए। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे जान से मारने और तलाक देने की धमकी भी देता रहा है। वही थाना सुभाष नगर पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाल्मीकि समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:चौराहा जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, मिस्टर पीलीभीत नाम से चलाता है पेज
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय कोच का शांति भंग में चालान:अखाड़े में किशोर से की मारपीट; दोनों पक्ष में हुआ समझौता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment