Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण:लखनऊ में होली मिलन कार्यक्रम के साथ हुआ आयोजन

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर स्थित विजयनगर में नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल ने शपथ ग्रहण एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। टेक्निकल हाई स्कूल परिसर में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। नवगठित कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई गई इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कमलेश कुमार यादव ‘सूर्या’ को अध्यक्ष चुना गया। उनकी टीम में वरिष्ठ महामंत्री जॉनटी स्टीफन बडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश आर्या और कोषाध्यक्ष हरिकेश शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली। सभी ने व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। व्यापार देश की आर्थिक रीढ़ है मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार देश की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने व्यापारियों से एकता, पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया। मिश्रा ने नई तकनीकों को अपनाने और संगठित रहने पर चर्चा की । विशिष्ट अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अग्रवाल ने संगठन की मजबूती को व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत बताया। सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प शपथ ग्रहण समारोह के बाद होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। सभी ने सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। गायक जाहिद, जॉनटी स्टीफन बडन और कीर्ति वाजपेई ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच संचालन डॉ. राजेश आर्या ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित किया
    Next Article
    लखनऊ में स्वदेशी, आर्थिक हालात पर मंथन:स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भरता पर की अहम चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment