Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू आगरा पुलिस ने एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाला पकड़ा:आंखों के सामने बदल देता था कार्ड, धोखाधड़ी के मामले हैं दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले शातिर को 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन एटीएम कार्ड और नकद रुपये भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई को एक वादिया द्वारा थाना न्यू आगरा में सूचना दी गई कि 3 जुलाई को वह दयालबाग स्थित एटीएम पर पैसे निकालने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 22,100 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना न्यू आगरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने एटीएम और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की। 12 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आईटीआई सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शारूख निवासी धौलपुर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में आगरा में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न बैंकों के तीन एटीएम कार्ड और 6,550 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को दोपहर तीन बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर के गो-आश्रय स्थल में जलभराव पर एडीएम नाराज:तुरंत जलनिकासी और बेहतर देखभाल के दिए निर्देश, कहा- चारे की कमी न हो
    Next Article
    रेलवे ट्रैक पर 2 टुकड़ों में मिला युवक का शव:मथुरा में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस दोनों एंगल से जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment