Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूज लड़की ने कॉल कर वीडियो बनाया, मांगे 20 लाख:साइबर ठगी : पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने शख्स ने जेल भेजने की धमकी दी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में वीडियो कॉलिंग के जरिये एक न्यूड लड़की से बातचीत कराके ठगी का मामला सामने आया है। पहले लड़की ने वीडियो कॉलिंग कर नग्न अवस्था में बातचीत शुरू की। कॉल ब्लाक करने पर लड़की ने 20 लाख रुपये की डिमांड की, न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। अब पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने एक युवक जेल भेजने की धमकी देकर साढ़े सात लाख रुपये मांग रहा है। परेशान शख्स ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं। ठगी का यह खेल एक लड़की फोसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर शुरू किया गया। पुलिस ने आईडी के जरिये भावना शर्मा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिये क्या है पूरा मामला प्रयागराज के काटजू बाग कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक आईडी भावना शर्मा के माध्यम से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसके बाद भावना शर्मा ने व्हाट्सएप नंबर मांगा। दोस्ती की नीयत से उसने नंबर दे दिया। इसके बाद 29 जून को लड़की ने कई वीडियो कॉल किए। वीडियो काल पर शुरू की तो लड़की एकदम नग्न दिखी। आपत्ति करने पर भी वह बात करती रही। इसके बाद मैंने फोन काट दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले शख्स का कहना है कि कुछ समय बाद व्हाट्सएप काल कर कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जल्दी 20 लाख रुपये का इंतजाम करो। इतना कुछ होने के बाद 30 जून को उसका नंबर, सोशल मीडिया एकाउंट आदि ब्लाक कर दिया गया। एक जुलाई को दूसरे नंबर से कॉल आई। यह कॉल पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने युवक की थी। वीडियो कॉल पर उसने खुद को अफसर बताया और कहा कि राहुल नामक के युवक ने उस वीडियो को अपलोड किया है। जल्दी से इसे डिलीट कराओ वरना दो लाख रुपये जुर्माना और 6 साल की जेल हो जाएगी। उस अफसर ने राहुल का मोबाइल नंबर आदि दिया। राहुल को काल किया गया तो उसने कहा कि वीडियो क्लिप डिलीट करने के लिए 7.5 लाख रुपए तुरंत जमा करने होंगे। इसके बाद से लगातार पुलिस अधिकारी बनकर धमकी दी जा रही है कि रुपये एकाउंट में डालो वरना जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सुबह से हल्की बारिश, टेंप्रेचर 32⁰C रहेगा:अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी
    Next Article
    नकली सोना गिरवी रख 1.89 लाख का गोल्ड लोन:देवरिया में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी का केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment