Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड ने 490 रन पर पहली पारी घोषित की:आयरलैंड 179 पर सिमटा, नाथन स्मिथ को 6 विकेट; फॉलोऑन में स्कोर 65/2

    11 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट में चल रहे इकलौते टेस्ट में आयरलैंड पर शिकंजा कस लिया। उसने गुरुवार को पहली पारी 490/8 के स्कोर पर घोषित की। इतना ही नहीं, आयरिश टीम को पहली पारी में 179 पर ऑलआउट करके फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर आयरलैंड ने दूसरी पारी में 65 रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए हैं। स्टीफन दोहेनी और थॉमस मेयस क्रीज पर हैं। इससे पहले टॉम ब्लंडेल ने 186 और डेब्यू कर रहे डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 98 रन बनाए। गेंदबाजी में नाथन स्मिथ ने 6 विकेट झटके। नाथन स्मिथ ने 29 गेंदों में 6 विकेट लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ दूसरे दिन के हीरो रहे। उन्होंने नई गेंद से 29 गेंदों में अपना पहला टेस्ट फाइव-विकेट हॉल पूरा किया। स्मिथ ने 40 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने आयरलैंड के टॉप-6 बल्लेबाजों में से 4 को डक पर आउट किया। टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने टॉप-6 के 4 बल्लेबाजों को खाता नहीं खोलने दिया। आयरलैंड ने जीरो पर दो विकेट गंवाए न्यूजीलैंड के पारी घोषित करने के बाद लंच से पहले आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हुई। स्मिथ ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीफन डोहेनी को LBW किया। चार गेंद बाद नंबर-3 बल्लेबाज केड कारमाइकल स्लिप में टॉम लाथम को कैच दे बैठे। आयरलैंड ने पहले ही ओवर में बिना रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद भी स्मिथ ने एंड्रयू बालबर्नी (13), कर्टिस कैंपर (0) और लॉर्कन टकर (0) को आउट किया। एक समय टीम का स्कोर 38 रन पर 6 विकेट था। मैकब्राइन-एडेयर में शतकीय साझेदारी शुरुआती झटकों के बाद एंडी मैकब्राइन और मार्क एडेयर ने सातवें विकेट के लिए 116 रन जोड़कर आयरलैंड को संभाला। मैकब्राइन ने चायकाल से पहले अर्धशतक पूरा किया। एडेयर ने शुरुआत में बड़े शॉट्स खेले, फिर संभलकर बल्लेबाजी की। नेथन स्मिथ ने शॉर्ट बॉल पर एडेयर को 40 रन पर आउट कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने आयरलैंड की पहली पारी 179 रन पर समेट दी। मैकब्राइन 73 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्लंडेल-फॉक्सक्रॉफ्ट में रिकॉर्ड साझेदारी न्यूजीलैंड ने सुबह 361/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टॉम ब्लंडेल और डेब्यू कर रहे डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने छठे विकेट के लिए 158 रन जोड़े। ब्लंडेल 186 रन पर रूबेन विल्सन का शिकार बने। फॉक्सक्रॉफ्ट 98 रन पर एंडी मैकब्राइन की गेंद पर आउट होकर शतक से चूक गए। ------------------------------------------------------------ बेलफास्ट टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के खिलाफ टॉम ब्लंडेल का शतक, पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 361/5 न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बुधवार को स्टंप्स तक 5 विकेट पर 361 रन बना लिए। टॉम ब्लंडेल 142 और डीन फॉक्स क्रॉफ्ट 38 रन पर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला टी-20; भारत ने इंग्लैंड को 38 रन से हराया:जेमिमा और यास्तिका की फिफ्टी, नंदनी को डेब्यू मैच में 3 विकेट
    Next Article
    वर्ल्ड नंबर-1 सिनर फ्रेंच ओपन से बाहर:अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल ने 5 सेटों में हराया, जोकोविच तीसरे राउंड में पहुंचे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment